{"_id":"17-78351","slug":"Uttar-Kashi-78351-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटक ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटक ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Uttar Kashi
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न समस्याओं के लिए ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (एटक) से जुड़े लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को एटक से जुड़े लोग काली कमली धर्मशाला में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और सरकार इन पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में प्रताप सिंह राणा, महावीर प्रसाद भट्ट, शेर सिंह असवाल, विद्या दत्त नौटियाल, चंद्रमोहन पंवार, कमल सिंह, हिकमत सिंह, हरिकृष्ण रावत, कमल देई, सुशीला रावत, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।