फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिक्षकों ने डीएम के आदेश को भी दिखाया ठेंगा

शिक्षकों ने डीएम के आदेश को भी दिखाया ठेंगा

Tue, 04 Feb 2014 02:38 PM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Tue, 04 Feb 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों ने डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी के आदेश को भी ठेंगा दिखा दिया। डीएम ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग करने के लिए रविवार को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया था, लेकिन अनुपस्थित 12 में से सिर्फ चार शिक्षक ही प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। अब अगले रविवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के शिक्षक कर्तव्य के प्रति कितने सजग हैं इसकी बानगी गत बृहस्पतिवार को डीएम, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में किए औचक निरीक्षण में देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान जिले भर में 12 शिक्षक बिना छुट्टी के स्कूल से अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए उन्हें एक और मौका दिया। इसके लिए रविवार को जिला कार्यालय सभागार में सभी शिक्षकाें को प्रशिक्षण दिया जाना था। बाकायदा शिक्षकों को सूचित भी किया गया, लेकिन 12 में से सिर्फ चार शिक्षक ही प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने कहा कि यदि अगले रविवार को भी शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed