फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हेलमेट न पहना पड़ा भारी, जान गंवाई

हेलमेट न पहना पड़ा भारी, जान गंवाई

Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मंगलवार की रात गंगोत्री हाईवे पर खट्टूखाल के निकट हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इस दुर्घटना का पता दो दिन बाद चल पाया। बाइक सवार दोनों लोगों ने हेलमेट भी नहीं पहना था यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गवाणा धनारी निवासी दिग्विजय सिंह (23 वर्ष, पुत्र शिव सिंह) तथा महेंद्र सिंह (19 वर्ष, पुत्र उदय सिंह नागणी) चिन्यालीसौड़ में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। अगले दिन भी घर न पहुंचने पर बुधवार को परिजनों ने डुंडा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। ग्रामीण भी उनकी खोजबीन में जुटे रहे। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह खट्टूखाल के निकट करीब 50 मीटर मीटर नीचे भागीरथी किनारे मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखी तो हादसे का पता चल पाया।
विज्ञापन

ग्रामीण नीचे पहुंचे तो महेंद्र घायल था जबकि दिग्विजय की मौत हो चुकी थी। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे दो घंटे किया जाम
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे समेत सड़कों की बदहाली और राजस्व क्षेत्र में होने वाले हादसों के प्रति पुलिस के लापरवाह रवैया अपनाने के विरोध में धनारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने देवीधार में गंगोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने गंगोत्री हाईवे समेत तमाम सड़कें आपदा के बाद से बदहाल पड़े होने पर भी नाराजगी जताई। दो घंटे तक लगे जाम में अन्य लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

मंगलवार रात को धनारी के उदालका बैंड पर हुए वाहन हादसे में एक की मौत और एक घायल हुआ था। इसी तरह मंगलवार रात को मोटरसाइकिल हादसे में भी एक की मौत हो गई थी। इन मामलों की सूचना दिए जाने पर भी पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न करने से धनारी क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को देवीधार में गंगोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा यदि बुधवार को गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करती तो मोटरसाइकिल हादसे में मृत युवक की जान बचाई जा सकती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डुंडा विजयनाथ शुक्ल और पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन नौटियाल, रमेश भट्ट, सूरज नौटियाल, टीकाराम नौटियाल और पूरण सिंह पंवार आदि ने कहा कि बदहाल पड़े गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त कराने के ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। एसडीएम शुक्ल ने कहा कि गंगोत्री हाईवे दुरुस्त कराने के लिए बीआरओ को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed