फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चली टरबाइनें विद्युत उत्पादन शुरू

चली टरबाइनें विद्युत उत्पादन शुरू

Mon, 15 Jul 2013 05:31 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Mon, 15 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आखिरकार निगम ने 27 दिन बाद मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना में विद्युत उत्पादन बहाल कर दिया है। ज्ञानसू बस्ती पर बाढ़ आने का खतरा मंडराते देख इसका उत्पादन बंद कराया था। निगम अधिकारियों ने जलाशय से किसी तरह का खतरा न होने की बात ग्रामीणों को समझाकर उत्पादन शुरू कर दिया है। हालांकि जलाशय भरने के बाद पुलिस लाइन के नजदीक खेतों में पानी भरने से लोग भविष्य के खतरे को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

बिजली उत्पादन ठप रहने से करोड़ों का घाटा झेल रहे जल विद्युत निगम ने शुक्रवार की रात जोशियाड़ा बैराज के गेट बंद कर जलाशय भरना शुरू कर दिया। शनिवार से यहां 76-76 मेगावाट की दो टरबाइनों से 122 मेगावाट उत्पादन लिया जा रहा है। इससे गुस्साए ज्ञानसूवासियों ने रोष जताया तो रविवार को निगम के प्रबंध निदेशक क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने नर्मदेश्वर मंदिर में ग्रामीणों के साथ बैठक का उन्हें कोई खतरा न होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान निदेशक ने ज्ञानसूवासियों की विस्थापन की मांग पर विचार करने की बात कही। कहा कि खतरा पैदा होने पर परियोजना बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन


बाढ़ के बाद यह थी स्थिति

उत्तरकाशी। विनाशकारी बाढ़ ने जोशियाड़ा बैराज जलाशय में ज्ञानसू की ओर किए गए आधे अधूरे कच्चे सुरक्षा निर्माण ढहा दिए थे। जिससे ज्ञानसू बस्ती पर जलमग्न होने का खतरा मंडराने लगा था। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते निगम को जलाशय खाली कर विद्युत उत्पादन बंद करना पड़ा था। परियोजना 27 दिनों तक बंद रहने से निगम को रोजाना 60 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाशय भरने से फिलहाल ज्ञानसू बस्ती को कोई खतरा नहीं है। फिर भी मौके पर अधिकारी तैनात कर नजर रखी जा रही है। यदि खतरा हुआ तो जलाशय खाली कर दिया जाएगा। ज्ञानसू के विस्थापन पर भी विचार किया जाएगा। - जीपी.पटेल, प्रबंध निदेशक जल विद्युत निगम।

निगम के अधिकारियों ने बस्ती की सुरक्षा तथा किसी तरह का नुकसान होने पर उसकी भरपाई का लिखित आश्वासन दिया है। कटाव बढ़ेगा तो हम जलाशय खाली करवा देंगे।
ज्ञानचंद रमोला, अध्यक्ष ज्ञानसू बचाओ संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed