{"_id":"17-53433","slug":"Uttar-Kashi-53433-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू
Uttar Kashi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बीपीएल सूची से अपात्र लोगों के नाम हटाकर पात्र लाभार्थियों के नाम शामिल करने के लिए बुधवार से सर्वेक्षण एवं पुनरीक्षण कार्य शुरू किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 20 जनवरी तक इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद पांच फरवरी तक जिलाधिकारी स्तर पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण कर संशोधित सूची 20 मार्च तक शासन को प्रेषित कर दी जाएंगी। सीडीओ ने आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से जनहित के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है। ताकि पात्र लाभार्थियों को बीपीएल सुविधाओं का लाभ मिल सके।