{"_id":"17-53365","slug":"Uttar-Kashi-53365-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राली गांव में शुरू हुई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्राली गांव में शुरू हुई रामलीला
Uttar Kashi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेतीबाड़ी के काम से निपटने के बाद संग्राली गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात कंडार देवता की डोली एवं भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख ने विधिवत रामलीला का शुभारंभ किया।
जिले के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में नवरात्र के बजाय खेतीबाड़ी के काम से निपटने के ग्रामीण रामलीला का आयोजन करते हैं। सोमवार की रात को संग्राली गांव में भी रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि रामलीला से भगवान राम के आदर्शों की जानकारी मिलती है। भाजपा के जिला संयोजक जगमोहन रावत ने ग्रामीणों के इस प्रयास की सराहना की। पहले दिन कैलाश लीला का मंचन किया गया। जिसमें रावण द्वारा तप कर ब्रह्मा जी से आशीर्वाद मिलने के बाद कैलाश पर्वत को उठाना तथा भगवान शिव द्वारा उसे श्राप देने का प्रसंग शामिल था। सतीश नैथानी, सुखशर्मानंद, शिव प्रसाद नैथानी आदि के अभिनय ने ग्रामीणों को आकर्षित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद सेमवाल, रविंद्र भट्ट, सर्वेश्वरी देवी, पवना सेमवाल, कुसुमलता नौटियाल, चंद्रमोहन भट्ट, कृतमणी नौटियाल आदि अनेक लोग मौजूद थे। संचालन परमानंद शास्त्री ने किया।