{"_id":"17-53216","slug":"Uttar-Kashi-53216-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा को न्योता दे रहा है अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा को न्योता दे रहा है अवैध खनन
Uttar Kashi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट(उत्तरकाशी)। कुछ वर्ष से यमुनोत्री राजमार्ग के लिए नासूर बने खनेड़ा स्लिप जोन में धड़ल्ले से अवैध खनन फिर तबाही को न्योता देता नजर आ रहा है। आपदा कार्य के नाम पर इस खनन से न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, बल्कि राजमार्ग के दो पुलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
कुछ वर्ष पहले खनेड़ा स्लिप जोन में सक्रिय भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग प्रभावित हुआ था। अब कुछ लोग यहां अपनी निजी भूमि बताकर भारी मशीनरी के साथ खनन में जुटे हैं। उनकी मानें तो वहां आपदा कार्यों के तहत घाट का निर्माण हो रहा है। यमुना नदी और इससे लगे हिस्से में खनन द्वारा अवैध अतिक्रमण की जमीन तैयार की जा रही है। खनन का सिलसिला यूं ही चलने से यमुनोत्री राजमार्ग के दो मोटर पुलों को खतरा होगा। एसडीएम परमानंद का कहना है कि खनेड़ा स्लिप जोन में चल रहा खनन अवैध है। इस संबंध में वन विभाग एवं पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर लोनिवि के ईई हरीश चंद्र का कहना है कि वहां आपदा मद से घाट का निर्माण तो तब होगा, जब आगणन स्वीकृत होगा। फिलहाल आगणन स्वीकृत नहीं हुआ है।