फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एनएसएस के छात्र करेंगे क्षय रोग के प्रति जागरूक

एनएसएस के छात्र करेंगे क्षय रोग के प्रति जागरूक

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नौगांव। स्वैच्छिक संस्था समृद्धि ग्राम नियोजन केंद्र एवं ममता सामाजिक संस्था की ओर से राजकीय इंटर कालेज कलोगी में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को क्षयरोग के लक्षण तथा उनके बचाव की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान एनएसएस के 65 छात्रों का चयन किया गया जो क्षेत्र के गांवों में जा कर क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और इससे पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक जांच के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरत सिंह नेगी ने कहा कि क्षय रोग की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। समृद्धि संस्था के समन्वयक जगदीप रातव ने बताया कि इस संक्रमित बीमारी के दौरान कई लोग कोर्स को अधूरा छोड़ देते है, जिससे अन्य व्यक्तियों को भी संक्रमित होने की आशंका रहती है। ममता संस्था की जिला समन्वयक रेखा सिंह ने कहा कि क्षय रोग से पीड़ित रोगी को स्वास्थ्य केंद्र तक जरूर पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed