फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   9 passengers reach Gangotri 90 and Yamunotri Dham

गंगोत्री 90 और यमुनोत्री धाम पहुंचे 9 यात्री

Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
9 passengers reach Gangotri 90 and Yamunotri Dham
शनिवार को 90 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम और 9 यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे। सरकार द्वारा चा धाम यात्रा शुरू करने की घोषणा के बाद राज्य के विभिन्न जनपदों से यात्री पास बनवाकर यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन धामों और यात्रा पड़ावों पर होटल, ढाबे आदि व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्रपुर, देहरादून, हरिद्वार आदि विभिन्न जनपदों से कुल 90 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे, जबकि यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 9 रही। बाकायदा पास बनवाकर यात्रा पर निकले इन यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद धामों की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की घोषणा के बाद तीर्थयात्री चार धाम यात्रा पर तो निकल पड़े हैं, लेकिन जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही प्रमुख यात्रा पड़ावों पर तमाम होटल, ढाबे आदि व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण उन्हें रहने खाने की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। साथ ही दोनों धामों में तीर्थ पुरोहितों द्वारा देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के साथ ही कोरोना संक्रमण के दौर में यात्रा शुरू करने का विरोध किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहित धाम में पहुंच रहे यात्रियों से मंदिर और घाट पर पूजा-अर्चना नहीं करा रहे हैं। ऐसे में तीर्थयात्री बाहर से ही मंदिर के दर्शन और गंगा स्नान कर लौटने को मजबूर हैं। यमुनोत्री में तीर्थ पुरोहित सुबह-शाम की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद करने के साथ ही तप्त कुंड को भी खाली कर दे रहे हैं, जिससे यात्री इनमें स्नान भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed