फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   86148 pilgrim reached in chardham.

चारों धामों में पहुंच चुके 86148 तीर्थयात्री

Fri, 13 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 13 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
 86148 pilgrim reached in chardham.
केदारनाथ - फोटो : AmarUjala

चार धाम यात्रा अब तेजी पकड़ रही है। यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को चारों धामों में 14185 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। चारों धामों में अब तक 86148 यात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में पांच दिनों में 16609, गंगोत्री-यमुनोत्री में 44,249 और बदरीनाथ धाम में तीन दिनों में 25290 यात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। चारों धामों में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है।

विज्ञापन


पांच दिनों में गंगोत्री व यमुनोत्री पहुंचे 45 हजार यात्री
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को 7 हजार 872 तीर्थयात्री दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पिछले पांच दिनों में दोनों धामों में 44 हजार 249 तीर्थयात्री देश-विदेश के कोनों से पहुंचे है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम में शाम पांच बजे तक 4729 और यमुनोत्री धाम में 3143 तीर्थयात्री पहुंचे है, जो पिछले वर्षो की तुलना में तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन


यमुनोत्री का जानकी चट्टी यात्री वाहनों से खचाखच भरा हुआ है। आज दिन पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित उत्तरकाशी में चटख धूप खिली रही। उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार बाबा के दर्शन को बढ़ रहा श्रद्धा का सैलाब
केदारनाथ। बाबा केदारनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धा का सैलाब दिनों दिन बढ़ रहा है। सोनप्रयाग से केदारनाथ पर पैदल मार्ग पर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को 3343 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही।

सुबह छह बजे से सोनप्रयाग बाजार में श्रद्धालु की भीड़ जुटने लगी थी। एक घंटे में  यहां दो हजार श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे। पुलिस व प्रशासन की ओर से जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर यात्रियों को पैदल रास्ते से धाम के लिए सात बजे से रवाना किया गया। उधर, धाम में पांचवें दिन 1828 पुरुष, 1406 महिला, 105 बच्चों के अलावा 4 विदेशी भक्तों ने भी बाबा केदार के दर्शन किए। 9 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के पांच दिनों में 16,609 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। दो वर्षों में पांच दिन की यात्रा में इस वर्ष अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं।

पड़ावों में लौटी रौनक
बाबा केदार की यात्रा को लेकर जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली में रौनक लौट आई है। यहां व्यवसायियों की अच्छी आय हो रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के कैंटीनों में भी यात्री पहुंच रहे हैं। रुद्रा प्वाइंट व बेस कैंप से लेकर मंदिर परिसर में सजी दुकानों को खूब खरीददार मिल रहे हैं।

एलईडी वेदर डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे
केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को धाम व पड़ावों पर मौसम की जानकारी के लिए प्रशासन ने पांच स्थानों पर एलईडी वेदर डिस्प्ले बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। शनिवार से इन बोर्डों से सुचारु जानकारी मिलने लगेगी।

खाने की दरें कम करने की मांग
केदारनाथ यात्रा में इस बार पड़ाव से लेकर धाम तक खाने की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है। निगम द्वारा पड़ावों पर नाश्ता साठ रुपये प्लेट व खाना एक सौ बीस रुपये रखा गया है। जबकि केदारनाथ में सत्तर और एक सौ तीस रुपये है।

इन दरों के चलते कई यात्री रास्ते से लेकर धाम में भोजन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दरों को कम करने की मांग की है, जिससे यात्रा पर पहुंच रहे गरीब यात्रियों को भोजन सुविधा नसीब हो सके।

व्यवस्थाओं पर जताया रोष
सोनप्रयाग में जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। कहना है कि यात्रा का मुख्य पड़ाव बनाने के बावजूद यात्रियों के रहने, खाने की व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं। पार्किंग क्षेत्र सीमित होने के कारण बाजार में जाम की स्थिति हो रही है, जिससे व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से यात्रा को सुव्यवस्थित करने की मांग की है।

2,970 तीर्थयात्रियों पहुंचे बदरी विशाल के दर्शन को
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम साफ होने से भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुबह 4 बजे से ही बदरी विशाल के दर्शनों के लिये मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों की लाइन लग गई थी।


धाम में 2,970 देशी-विदेशी तीर्थयात्रियों ने बदरी विशाल के दर्शन किए। धाम में दिनभर मौसम खुले होने से तीर्थयात्रियों ने बदरी विशाल के दर्शनों के साथ ही भीम पुल, व्यास गुफा और गणेश गुफा सहित माणा गांव में भी सैर-सपाटा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed