फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   67 people join AAP including Everest winner Poonam Rana

एवरेस्ट विजेता पूनम राणा सहित 67 लोग आप में हुए शामिल

Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
67 people join AAP including Everest winner Poonam Rana
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को असी गंगा घाटी के नाल्ड और उत्तरों गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान एवरेस्ट विजेता पूनम राणा सहित दोनों गांव के 67 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड नव निर्माण अभियान को लेकर आप नेता कोठियाल इन दिनों भ्रमण पर हैं। बुधवार को नाल्ड गांव पहुंचे आप नेता कोठियाल ने ग्राम देवता की थात पर जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि नाल्ड गांव में पर्यटन, कृषि एवं बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास की संभावनाओं को चिह्नित किया जा रहा है, जिसके आधार पर पहाड़ के विकास का मॉडल तैयार किया जाएगा। इस दौरान आप नेता कोठियाल के विचारों से प्रभावित होकर एवरेस्ट विजेता पूनम राणा सहित 56 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बाद में आप नेता ने सैनिक बाहुल्य वाले उत्तरों गांव पहुंचे। उन्होंने उत्तरों गांव को सैनिक धाम बताते हुए कहा कि युवाओं में योग्यता की कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन की जरूरत है। यहां 11 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आप नेत्री पुष्पा चौहान, प्रेम सिंह पंवार, बुद्धि सिंह नेगी, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed