{"_id":"5f2ae72b8ebc3e3d1e0020af","slug":"65-corona-infected-with-35-snowflakes-found-utter-kashi-news-drn3522661193","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हिमवीर सहित 65 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हिमवीर सहित 65 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भारत-चीन सीमा से लगी आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों तक कोरोना संक्रमण पहुंचने से हड़कंप मच गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट में सीमाओं पर तैनात आईटीबीपी के 35 हिमवीर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक आईटीबीपी के 50 से अधिक हिमवीर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ये सभी छुट्टी बिताकर लौटे थे। हिमवीरों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके अलावा जिले में बुधवार को 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
बीते माह बिजनौर उत्तर प्रदेश से छुट्टियां बिताकर लौटे हिमवीर को आईटीबीपी मातली में 21 दिन तक क्वारंटीन में रखने के बाद अग्रिम चौकी पर तैनात किया गया था। कुछ दिन नेलांग चौकी पर रहने के बाद यह जवान अग्रिम चौकी पीडीए में तैनात था। बीते हफ्ते उसकी तबियत बिगड़ने पर उसकी सैंपलिंग कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अग्रिम चौकी नेलांग, सोनम और पीडीए में तैनात 69 हिमवीरों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे थे। इनमें से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व भी आईटीबीपी की मातली और महिडांडा स्थित बटालियन में लौटे एक दर्जन से ज्यादा हिमवीर कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि आईटीबीपी मातली और महिडांडा में अलग क्वारंटीन वार्ड बने हैं। एक साथ 35 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आईटीबीपी के अस्पताल में ही कोविड केयर सेंटर बनाकर वाहिनी के चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। साथ ही आईटीबीपी द्वारा वाहिनी में तैनात अधिकारियों एवं हिमवीरों की सैंपलिंग की जा रही है। इस संबंध में आईटीबीपी मातली के सेनानी से दूरभाष पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बुधवार को जिले में जवानों के अलावा 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कुल 125 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए अधिकांश मरीज बाहरी क्षेत्रों से लौटे हैं, जबकि शेष पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल कर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
चमोली : सेना के सात जवान कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 7 सेना के जवान हैं जो जोशीमठ में क्वारंटीन थे। जबकि छत्तीसगढ़ से जिले में आया एक व्यक्ति एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिला। यह व्यक्ति गौचर में क्वारंटीन था। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि संदिग्ध लोगों के सैंपल नियमित रूप से टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। बुधवार को 194 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। जबकि 609 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।