{"_id":"57792c144f1c1b6e697f9bdc","slug":"606-pillgrim-reached-in-gangotri-yamunotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"606 तीर्थयात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
606 तीर्थयात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 03 Jul 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : file photo
मौसम विभाग की लगातार भारी बारिश की चेतावनी के चलते चार धाम यात्रा सिमटती जा रही है। रविवार को महज 606 तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन
जिले में रविवार सुबह गंगोत्री राजमार्ग डुंडा में सड़क चौड़ीकरण से उखड़ी पहाड़ी के गिरने से दो घंटे यातायात बंद रहा। वहीं यमुनोत्री हाईवे तुनाला तथा जंगलचट्टी में सड़क पर भी मलबा आने से हाईवे दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से आज गंगोत्री हाईवे के लाटा वाले अस्थायी रूप से तैयार सड़क के हिस्से में वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं हुई। बीआरओ की मशीनें और जवान भूस्खलन वाले क्षेत्रों में नजर रखने के लिए हर जगह तैनात हैं। रविवार को महज 136 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 470 गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन