फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   50 km run for bank

बैंक के लिए 50 किमी की दौड़

Sat, 20 Feb 2016 06:55 PM IST
नौगांव
नौगांव Updated Sat, 20 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
धारी कफनौल क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली आठ सौ रुपये की पेंशन के लिए भी ग्रामीणों को 50 किमी दूर नौगांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लॉक के धारी कफनौल क्षेत्र में कफनौल, धारी, कलोगी, हिमरौल, ठोलिंका, दारसौं, बजलाड़ी, तीयां, नरयूंका, खाबला, पमाड़ी, मांडण गांव आदि दो दर्जन गांवों में बीस हजार की आबादी निवास करती है। क्षेत्र में 19 प्राथमिक विद्यालय, दो जूनियर हाईस्कूल, एक इंटर कालेज सहित विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। ग्रामीण दो दशक से धारी में बैंक खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। क्षेत्र में कोई भी बैंक नहीं है।
विज्ञापन

देवराणाघाटी किसान संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम डोभाल, धारी की प्रधान हेमलता, कलोगी की प्रधान पवित्रा देवी, बजलाड़ी की प्रधान उर्मिला देवी का कहना है कि क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं होने से लोगों को बैंक की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मनरेगा, विधवा, वृद्धा तथा विकलांग आदि पेंशन के खातों के संचालन के लिए भी जेब से अनावश्यक खर्च कर 50 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट....
धारी में एसबीआई की शाखा खोलने के लिए सर्वे करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट आंचलिक कार्यालय देहरादून केे अग्रसारित किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई का निर्णय वहीं से लिया जाना है।
मनीष कुमार, लीड बैंक अधिकारी, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed