फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   31 units of blood donated in Uttarkashi, more than 80 registered

उत्तरकाशी में 31 यूनिट रक्तदान, 80 से अधिक ने कराया पंजीकरण

Tue, 14 Jun 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
31 units of blood donated in Uttarkashi, more than 80 registered
अमर उजला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया और 80 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर के आयोजन में रेडक्रास संस्था ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसपी अर्पण यदुवंशी व सीएमओ डा. केएस चौहान ने किया। सीएमएस बीएस रावत ने कहा कि भविष्य में भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग किया जाएगा। शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक प्रभारी डा. सविता चौधरी, अरविंद मटूड़ा, मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान ने सहयोग किया। वहीं शिविर में जगमोहन थलवाल व उनकी पत्नी लता चौहान थलवाल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

13 पुलिस कर्मियों ने भी किया रक्तदान
शिविर में उत्तरकाशी पुलिस का महत्वपूूर्ण सहयोग रहा। 13 पुलिसकर्मियों ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्तदान किया। एसपी यदुवंशी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिक की जीवन सुरक्षा भी पुलिस की प्राथमिकता है। कहा कि पुलिस के जवान रक्तदान के लिए हर समय तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed