{"_id":"58ff7c574f1c1b876dc0d643","slug":"28-to-3-may-not-to-be-discharged-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से तीन मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से तीन मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी : डीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीसी कक्ष में चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा की सभी तैयारियों चाक चौबंद करें। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल से 3 मई तक किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों धाम यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, पार्किंग, शौचालय, साफ-सफाई, सड़क एवं स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थान पर जनरेटर की व्यवस्था बनाए रखें। सफाई कर्मियों की तैनाती के समय एवं मोबाइल नंबर संबंधित शौचालय एवं स्थानों पर लिखें।
विज्ञापन
डीएम ने हेलगुगाड़, पालीगाड़ आदि स्थानों पर सड़क बंद होने के दौरान यात्रियों के आवाजाही को सरकारी वाहनों को उपयोग में लाने को कहा। बैठक में एसपी ददनपाल, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम नितिका खंडेलवाल, रोहित मीणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन