फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   27 thousand pilgrim reached in gangotri- yamunotri dham.

तीन दिनों में गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 27 हजार यात्री

Wed, 11 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 11 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
27 thousand pilgrim reached in gangotri- yamunotri dham.
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे यात्री - फोटो : AmarUjala

 गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों में अब जून 2013 की आपदा का खौफ नहीं रह गया है। पिछले तीन दिनों में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 27 हजार 749 तीर्थ यात्री दर्शन करने पहुंच चुके है।

विज्ञापन


जून 2013 की आपदा को देखते हुए पिछले वर्ष तक देश-विदेश से तीर्थ यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री की ओर कम रूख  कर रहे थे। वर्ष 2015 में कपाट उद्घाटन के दिन गंगोत्री धाम में 1033 श्रद्धालु पहुंचे। इस वर्ष गंगोत्री धाम में 9 मई को कपाट उद्घाटन में 4255 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष यमुनोत्री धाम में कपाट उद्घाटन के दिन 904 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जबकि इस बार नौ हजार श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा के तीसरे दिन गत वर्ष गंगोत्री धाम में दर्शनों के लिए 667 यात्री पहुंचे थे। इस बार बुधवार शाम पांच बजे तक गंगोत्री धाम में 4100 यात्री पूजा-अर्चना के लिए पहुंच चुके हैं। गत वर्ष यात्रा के तीसरे दिन यमुनोत्री में 761 यात्री पहुंचे थे। इस बार 2870 पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम हुआ खुशगवार
चार धाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों को उत्तरकाशी, गंगोत्री और यमुनोत्री  का खुशगवार मौसम खूब भा रहा है। जिले में दिन के समय पारा 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है, लेकिन अपराह्न दो बजे बाद निचले हिस्से में गरज के साथ कुछ देर झमाझम बारिश हुई। शाम को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। यमुनोत्री में बुधवार अपराह्न को हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जबकि गंगोत्री में बादल छाए रहे।


आपदा के बाद यमुनोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्री अधिक संख्या में पहुंच रहे है। गुजरात, महाराष्ट, दक्षिणी राज्यों सहित राजस्थान से बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।
-मनमोहन उनियाल, आशीष उनियाल, तीर्थ पुरोहित यमुनोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed