{"_id":"697f45007d926848450a1e98","slug":"22-women-working-as-animal-care-assistants-were-distributed-smart-mobile-phones-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117792-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 22 पशु सखी महिलाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 22 पशु सखी महिलाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए
Sun, 01 Feb 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पशु सखी योजना के तहत विकास भवन परिसर में विभिन्न विकास खंडों की 22 पशु सखी महिलाओं को कार्यशाला के माध्यम से स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। ये मोबाइल फोन चिकित्सकीय सेवाओं के लिए वितरित किए।
रविवार को विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश चौहान और सीडीओ जय भारत सिंह ने पशु सखी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि ग्राम स्तर पर पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह भारत सरकार की बहुत ही लाभकारी योजना है l सभी सखियों को इस योजना के तहत पशुपालकों की कठिनाइयों को बेहतर उपचार देकर पशु चिकित्साधिकारियों के परामर्श के साथ आपसी समन्वयता से कार्य करना है l
ग्रामोत्थान रीप परियोजना से प्रत्येक महिला पशु सखी को 2500 रुपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में उपस्थित पशु सखियों को एनआरएलएम के अंतर्गत पशुलोक सेवा संस्थान ऋषिकेश व कालसी में 17 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. हरि सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद