फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   18 DM change uttarakashi with in 16 year.

उत्तरकाशी में 16 साल में बदले गए 18 डीएम

Sat, 28 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 28 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

महज डेढ़ माह के भीतर डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी का तबादला किए जाने से स्थानीय लोग हैरान हैं। लोगों ने डीएम के ट्रांसफर पर रोष जताते हुए नगर में राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। बता दें कि राज्य बनने के बाद 16 सालों में अब तक जिले में 18 डीएम बदले जा चुके हैं। डीएम अद्दांकी के तबादले के पीछे फिर एनबीसीसी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना और तांबाखानी सुरंग पर जांच बैठाना कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


शासन द्वारा किए गए फेरबदल में एक बार फिर उत्तरकाशी के डीएम बदल दिए गए। महज डेढ़ माह पहले यहां तैनात किए गए डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी का ट्रांसफर लोगों के गले नहीं उतर रहा है। बता दें कि राज्य गठन के बाद से अब तक जिले में 18 डीएम बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफर की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर राज्य सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। शैलेंद्र मटूड़ा, सुभाष बडोनी, लोकेंद्र बिष्ट, मोहन डबराल, गिरीश रमोला, उपेंद्र सजवाण, अंकित रावत, प्रदीप कैंतुरा आदि का कहना था कि बार-बार डीएम बदले जाने से जिले का विकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2014 में भी डीएम अद्दांकी उत्तरकाशी के डीएम रहे। तब आरोप लगा था कि डिगिला में निर्माणाधीन पुल ढहने पर उनके द्वारा एनबीसीसी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और तांबाखानी सुरंग निर्माण में वित्तीय अनियमितता की जांच की संस्तुति करने के कारण ही उनका तबादला किया गया था।


इत्तफाक से इस बार भी अद्दांकी के डीएम रहते एनबीसीसी का ही अठाली में निर्माणाधीन पुल ढह गया। उन्होंने मामले में फिर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही डीएम की संस्तुति पर शासन ने तांबाखानी सुरंग मामले की जांच भी बैठा दी है। ऐसे में तबादले की मंशा पर आरोप लगने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed