{"_id":"6acf8880ccd177b2290b4d18","slug":"17-zila-panchayat-members-elected-unopposed-to-the-dpc-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-121842-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीपीसी के लिए जिला पंचायत के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीपीसी के लिए जिला पंचायत के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
Wed, 14 Oct 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला योजना समिति (डीपीसी) निर्वाचन-2026 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए। चुनाव में सभी 17 पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया था।
डीएम नितिका ने कहा कि जिला योजना समिति की जिले की विकास योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों से जनहित को प्राथमिकता देने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
जिला योजना समिति के लिए आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह असवाल, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजयपाल सिंह रावत, विजय लाल, शकुंतला, शीशपाल और शीशपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला योजना समिति के सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।