फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Proposal for the upgradation of Dhauntari PHC sent to the government.

Uttarkashi News: धौंतरी पीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा

Wed, 14 Oct 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 14 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Proposal for the upgradation of Dhauntari PHC sent to the government.
27 गांवों को बेहतर इलाज की उम्मीद, नहीं लगानी पड़ेगी मुख्यालय की दौड़
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के करीब 27 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धौंतरी के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के अनुसार, प्रस्ताव भेजे करीब एक सप्ताह होने वाला है। शासन से मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। फिलहाल यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
जिला मुख्यालय से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर स्थित धौंतरी पीएचसी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां जांच और उपचार की सीमित सुविधाओं के कारण एक्सरे जैसी जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचना पड़ता है। गंभीर बीमारी और दुर्घटना में घायल मरीजों के लिए इतनी दूरी तय करना काफी मुश्किल भरा होता है।
विज्ञापन

ग्रामीण पहले भी केंद्र में एक्सरे मशीन लगाने और उच्चीकरण की मांग उठा चुके हैं। बीते सात अक्तूबर को उत्तरकाशी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धौंतरी पीएचसी के उच्चीकरण की मांग का परीक्षण कराने की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चीकरण होने पर स्वीकृत योजना और शासन के निर्णय के अनुसार चिकित्सा सेवाओं का स्तर बढ़ाने, अतिरिक्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ, जांच सुविधाओं और उपचार क्षमता के विस्तार का रास्ता खुल सकता है। इससे सामान्य बीमारियों और कई जरूरी जांचों के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने पीएचसी धौंतरी के उच्चीकरण के लिए शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed