फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Potato crop paves the way for prosperity; farmers get a rewarding price for their hard work.

Uttarkashi News: आलू की फसल बनी खुशहाली की राह, किसानों को मिला मेहनत का भाव

Wed, 14 Oct 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 14 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Potato crop paves the way for prosperity; farmers get a rewarding price for their hard work.
शासन-प्रशासन ने की अनदेखी तो काश्तकारों ने निजी कंपनी से संपर्क कर कमाया मुनाफा
विज्ञापन

निजी कंपनी किसानों से अच्छे दाम पर खरीद रही है आलू
उत्तरकाशी। टकनौर क्षेत्र के बार्सू सहित द्वारी गांव में आलू काश्तकारों के लिए एक निजी कंपनी नई उम्मीद बन कर आई है। वर्षों से काश्तकारों को आलू के उत्पादन पर उनकी मेहनत और खर्च की गई धनराशि का पूरा मूल्य भी नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब कंपनी की ओर से काश्तकारों से सीधा आलू खरीदार उन्हें ग्रेडिंग के बाद प्रति बोरे पर दोगुना दाम दे रही है।
बार्सू निवासी यजवेंद्र रावत, द्वारी प्रधान सज्जन नेगी, भागवत रावत, सत्ये सिंह रावत, धमेंद्र रावत का कहना है कि शासन-प्रशासन की आज तक आलू का समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किया है। इस कारण काश्तकार पिछले कई वर्षों से आलू के 50 किलो के बोरे को चार सौ 50 से चार सौ 75 के दाम पर बेचने को मजबूर थे। इस कारण काश्तकारों का बीज का दाम भी मूल्य भी उन्हें मिल पाता।
विज्ञापन

यजवेंद्र रावत ने बताया कि एक वर्ष टाटा ग्रुप से संबंधित बिग बास्केट कंपनी के लोगों की ओर से बार्सू सहित आसपास के गांव में निरीक्षण किया। इस वर्ष से इस कंपनी की ओर से काश्तकारों से सीधा 50 किलो के प्रति बोरे के हिसाब से आठ सौ 75 के दर पर आलू की खरीद की जा रही है। ग्रेडिंग के बाद इससे काश्तकारों के पास बीज के लिए आलू भी बच रहे हैं। साथ ही उनको उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने बताया कि इस कंपनी की ओर से अभी बार्सू व द्वारी गांव से करीब 40 टन आलू किसानों से खरीद चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से पाला, बार्सू, क्यार्क व रैथल गांव में किसानों से संपर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब काश्तकारों को नुकसान की भरपाई की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed