फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, बड़कोट में सुलगते रहे जंगल

झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, बड़कोट में सुलगते रहे जंगल

Sun, 23 Jun 2019 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, बड़कोट में सुलगते रहे जंगल
उत्तरकाशी। पल पल बदल रहे मौसम के बीच रविवार को जिले में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जहां जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी, तो वहीं यमुना घाटी के बड़कोट क्षेत्र में चटक धूप के बीच जंगल सुलगते रहे।
विज्ञापन

जिले में बीते कुछ दिनों से बारिश व धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। रविवार को दिनभर चटक धूप रहने के बाद दोपहर सवा तीन बजे मौसम ने एक बार फिर से रुख बदल लिया, जिसके साथ ही जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कुटेटी क्षेत्र में चीड़ का पेड़ गिरने से उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध रही, जबकि गंगोत्री हाईवे के ज्ञानसू, बड़ेथी चुंगी आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, यमुना घाटी के बड़कोट क्षेत्र में दिनभर चटक धूप बनी रही, जिसके चलते अपर यमुना वन प्रभाग के रर्वाइं रेंज स्थित खरादी क्षेत्र के जंगलों में आग लगी रही। डीएफओ प्रदीप कुमार के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed