फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क से नहीं जुड़े कामरा सांखाल क्षेत्र

सड़क से नहीं जुड़े कामरा सांखाल क्षेत्र

Sat, 22 Jun 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क से नहीं जुड़े कामरा सांखाल क्षेत्र
पुरोला (उत्तरकाशी)। विकास के तमाम दावों के बीच ब्लॉक के दूरस्थ सांखाल, कामरा व मटियालोड़ गांवों के ग्रामीणों को आज भी सड़क के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में तहसील मुख्यालय से 50 किमी तथा लाखामंडल से 10 किमी की दूरी पर स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में आज तक सड़क नहीं बन सकी है। क्षेत्र के करीब 45 परिवारों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए 8 किमी तक का पैदल सफर करना पड़ता है। आलम यह है कि बर्नीगाड़ से गरसाड़ क्षेत्र तक मौजूद नजदीकी सड़क भी खस्ताहाल पड़ी है। स्थिति यह है कि सामान पहुंचाने के लिए दो हजार रुपये में टैक्सी बुक करनी पड़ती है। उन्होंने सीएम से समस्या का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के तीनों गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय भारती, ज्ञानू, गोपाल, कमलेश, रीना देवी, जगत लाल, राजेंद्र, सुरेश, रणवीर आदि शामिल रहे। इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता एसके त्यागी ने बताया कि गरसाड़ से कामरा तक 12 किमी लंबा मोटर मार्ग स्वीकृत है, जिसके प्रथम चरण का सर्वे कार्य चल रहा है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed