{"_id":"5d0bb9818ebc3e1ebd7ec037","slug":"156104945815-utter-kashi-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युटिलिटी वाहन चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युटिलिटी वाहन चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। वन विभाग की पुरोला चौकी से वायरलेस सैट आदि सामान और डामटा से वाहन चोरी कर ले जा रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सारा सामान भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
बुधवार को पुरोला स्थित वन विभाग की चौकी से वायरलेस सैट, बैटरी, चार्जर और डामटा से एक वाहन चोरी हो गया था। इन दोनों चोरी की सूचना पर पुलिस जगह-जगह चोरों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर लीसा डिपो के पास वाहन खड़ा मिला। वाहन के साथ पुलिस ने गैंड हुडोली निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। वह गाड़ी और चोरी का सामान लेकर विकासनगर की ओर भागने की फिराक में था। उसके पास से वन विभाग चौकी से चोरी सामान भी बरामद हो गया। चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को मुंसिफ न्यायालय पुरोला के समक्ष पेश करने के बाद नई टिहरी जेल भेज दिया गया।