फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गर्मी बढ़ने के साथ जिले के चीड़ बाहुल्य जंगलों में दावानल की घटनाएं हुईं तेज

गर्मी बढ़ने के साथ जिले के चीड़ बाहुल्य जंगलों में दावानल की घटनाएं हुईं तेज

Fri, 31 May 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ जिले के चीड़ बाहुल्य जंगलों में दावानल की घटनाएं हुईं तेज
उत्तरकाशी। जंगल की आग अब आबादी क्षेत्र का रुख करने लगी है, जिससे जंगल से सटे इलाकों में रह रहे लोगों में भय है। उधर, डुंडा ब्लाक के बल्ला गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात को विकराल हुई आग से एक मकान और बगीचा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि मौसम के रुख को देखते हुए दस दिनों तक जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत जंगलों के पास रहने वाले सभी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने भी वनाग्नि रोकने के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को जंगल में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सूचना नहीं देने पर उन्होंने सीडीओ को संबंधित ग्राम प्रहरी को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डुंडा ब्लाक के बल्ला गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात को विकराल हुई आग से एक मकान और बगीचा जलकर राख हो गया। आग से बल्ला गांव के निकट रूपराम, हीरामणि, तीर्थराम एवं दीपराम का संयुक्त मकान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना के समय उक्त परिवार के नीचे गांव में अपने दूसरे मकान में होने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस मकान में रखा सारा सामान जल गया। साथ ही मकान के पास इस परिवार का मिश्रित फल का बगीचा भी जल गया। पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को देकर क्षतिपूर्ति की मांग की। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि नुकसान की भरपाई आपदा मद से की जाएगी। इसके आकलन के लिए मौके पर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़कोट के रवाईं रेंज स्थित डंडाल गांव के जंगलों में भीषण आग लग गई, जो तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। भटवाड़ी के निसमौर क्षेत्र के जंगल भी जल गए। चिन्यालीसौड़ के दिचली आदि क्षेत्रों के जंगलों में भी आग लगने की घटना हुई, जिसे देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed