फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतराखंड बोर्ड परीक्षा में सूबे में पांचवें स्थान पर रहा उतरकाशी जनपद

उतराखंड बोर्ड परीक्षा में सूबे में पांचवें स्थान पर रहा उतरकाशी जनपद

Fri, 31 May 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड बोर्ड परीक्षा में सूबे में पांचवें स्थान पर रहा उतरकाशी जनपद
उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार को जारी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्तरकाशी जिले ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 85.15 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिनमें से नौ ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई। हाईस्कूल परीक्षा में जिले के 79.56 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 10 मेरिट सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान कोटबंगला का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सलोनी सेमवाल ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर में हाईस्कूल में आशुतोष भारती (92.2) प्रथम, ऋषभ (90) द्वितीय और अमन (85) तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मनदेव सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में 53 विद्यार्थी प्रथम और 18 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं की परीक्षा में 97.7 तथा हाईस्कूल में 99.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस विद्यालय के विपिन राणा (94) तथा देव शिवहरे व युवराज मखलोगा (93.8) ने हाईस्कूल के प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया।
विज्ञापन

आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान जोशियाड़ा में हाईस्कूल में जयवीर सिंह (88), संदीप सिंह (81.6) एवं रणजीत सिंह (75.8) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इंटर में नीरज रावत (90.2) प्रथम, आदित्य रतूड़ी (77.6) द्वितीय और सिमरन जोशी (76) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी की प्रधानाचार्य सीमा दत्ता ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल की सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इसमें अंजली असवाल (76.4) अव्वल रहीं। इंटरमीडिएट में अमीषा रावत (90.2), शिवानी रावत (87.8) एवं रोशनी (85.2) विद्यालय में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। उधर, बड़कोट के हिलग्रीन चिल्ड्रन एकेडमी ने हाईस्कूल परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। नेहा राणा ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। सुमन ग्रामर स्कूल बड़कोट में अजय विक्रम सिंह बिष्ट (95.4) ने इंटरमीडिएट और प्रीति राणा (93.4) ने हाईस्कूल में विद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed