फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पेयजल किल्लत के साथ ही बढ़ा उपभोक्ताओं व जल संस्थान कर्मचारियों के बीच तनाव

पेयजल किल्लत के साथ ही बढ़ा उपभोक्ताओं व जल संस्थान कर्मचारियों के बीच तनाव

Fri, 31 May 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत के साथ ही बढ़ा उपभोक्ताओं व जल संस्थान कर्मचारियों के बीच तनाव
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। गर्मियों के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। शुक्रवार को पानी के लिए सुलीठांग क्षेत्र के लोगों और जल संस्थान के कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके चलते दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर में इन दिनों पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। मानकों के अनुसार नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 135 लीटर पानी मिलना चाहिए, लेकिन पीपलमंडी, जखवाडी, जोगत रोड, सुलीठांग, नागणी बड़ेथी, मेन बाजार आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता को इसका आधा भी नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को सुलीठांग क्षेत्र में सुचारु पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसी दौरान वहां जल संस्थान के कर्मचारी भी पहुंच गई तो लोगों ने पानी सुचारु न आने पर आक्रोश जताया। सुमन रावत, सुरेश रमोला, सोबन सिंह आदि लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान अपने चहेतों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति कर रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या नहीं सुलझ रही है। इससे मामला इतना बढ़ गया कि उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में हाथापाई हो गई। अन्य लोगों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा दिया गया। उधर, जल संथान के जेई महेश रावत ने बताया कि नगर में विभाग के 1500 संयोजन है। लेकिन बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए इससे दोगुने संयोजनों की आवश्यक्ता है। विभाग द्वारा समस्या से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed