फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की कस्बी रावत ने किया जिले में टॉप

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की कस्बी रावत ने किया जिले में टॉप

Thu, 30 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की कस्बी रावत ने किया जिले में टॉप
उत्तरकाशी। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में चिन्यालीसौड़ की कस्बी रावत ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप करने के साथ ही प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल की है। बिरजा इंटर कॉलेज की छात्रा ने गणित, विज्ञान व संस्कृत विषयों में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कस्बी के पिता गंभीर सिंह रावत दुबई स्थित होटल में काम करते हैं, जबकि माता शांता रावत गृहणी हैं।
विज्ञापन


माता-पिता व शिक्षकों को दिया श्रेया
उत्तरकाशी। पुरोला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अनामिका उनियाल ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरी व प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल की है। अनामिका के माता पिता उर्मिला देवी व राजेंद्र प्रसाद उनियाल खेती बाड़ी करते हैं। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज मुंगरा नौगांव के उदित डोभाल ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरी तथा प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की। उदित के पिता विनोद प्रसाद डोभाल नौगांव के खांसी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उसकी माता विनीता डोभाल ग्रहणी हैं। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के युवराज पंवार ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा तथा प्रदेश में 18वां स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता प्रीतम पंवार विद्या मंदिर में शिक्षक हैं। जबकि माता अराधना पंवार गृहणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed