फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अतिक्रमण की आड़ में हटाए गए विश्वनाथ चौक के व्यापारियों ने लगाई आजीविका की गुहार

अतिक्रमण की आड़ में हटाए गए विश्वनाथ चौक के व्यापारियों ने लगाई आजीविका की गुहार

Tue, 28 May 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की आड़ में हटाए गए विश्वनाथ चौक के व्यापारियों ने लगाई आजीविका की गुहार

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बीते साल अतिक्रमण हटाने की आड़ में विश्वनाथ चौक से उजाड़े गए व्यापारियों को अभी तक आजीविका का कोई ठौर नहीं मिल पाया है। पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी इस हिस्से में कुछेक कच्चे खोखे हटाने तक ही सिमट कर रह गया और यहां निकली खाली जगह भी अब रसूखदारों की गाड़ियां खड़ी करने के काम आ रही है।

विश्वनाथ चौक से हटाए गए दुर्गेश व्यास, वीरेंद्र पंवार, राजेश उनियाल, इंद्रेश उनियाल, केदार सिंह चौहान, गणेश नौटियाल, सोनम देवी, जसवीर रावत, मदनमोहन कुड़ियाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन बताया कि अतिक्रमण हटाते समय प्रशासन ने विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल को जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने की बात कही थी, जबकि अब इसी जगह पर धड़ल्ले से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। तब प्रशासन ने इन व्यापारियों के लिए अन्यत्र आजीविका की व्यवस्था का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर में अन्य स्थानों से अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आजीविका की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed