{"_id":"5ce2cd64bdec2207554187c7","slug":"1558367641714-utter-kashi-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुली एजेंसी कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में 14 मजूदरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुली एजेंसी कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में 14 मजूदरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। जिला पंचायत की अव्यवस्थाओं और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने 14 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला पंचायत की कुली एजेंसी के अध्यक्ष की तहरीर पर की है।
जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जिला पंचायत की कुली एजेंसी के माध्यम से घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी का संचालन किया जाता है। इस कार्य में सैकड़ों मजदूर कार्य कर रहे हैं। खड़ी चढ़ाई वाले दुर्गम पैदल रास्ते से तीर्थयात्रियों को ढोकर धाम तक पहुंचाने वाले मजदूरों के विश्राम के लिए यहां जिला पंचायत की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आजकल यात्रा के पीक सीजन में भारी भीड़ उमड़ने पर पूरे पैदल मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में व्यवस्थाएं सुचारु करने के दौरान ये मजदूर पुलिस उत्पीड़न का शिकार भी हो रहे हैं। शनिवार शाम को यमुनोत्री धाम में पुलिस द्वारा एक मजदूर की पिटाई किए जाने से गुस्साए मजदूरों ने रविवार को हड़ताल कर जानकीचट्टी में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुली एजेंसी के दफ्तर में भी तोड़फोड़ हुई। हालांकि पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था और दोपहर 12 बजे यात्रा सुचारु हो गई थी।
सोमवार को पुलिस ने कुली एजेंसी के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान की तहरीर के आधार पर उनके दफ्तर में तोड़फोड़ करने, राजकीय कार्य में व्यवधान पहुंचाने तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने आदि गंभीर धाराओं में 14 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला ने बताया कि मामले में अब्दुल गफूर, सारकी बहादुर, गोविंद सिंह, सुरेश सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, अखिल, कुंवर सिंह, विश्वनाथ सिंह, देशराज, सुरेश पंवार, देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें जिला जज के समक्ष पेश किया जाएगा। सीओ ने बताया कि हंगामे में संलिप्त अन्य मजदूरों को भी चिह्नित किया जा रहा है।