फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   खीर गंगा से गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा नहीं हटाया

खीर गंगा से गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा नहीं हटाया

Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
खीर गंगा से गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा नहीं हटाया
उत्तरकाशी। खीर गंगा से हाईवे पर आया मलबा नहीं हटाए जाने से ग्रामीणों व कारोबारियों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द मलबा नहीं हटाए जाने पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने वाले दिन सात मई को हाईवे पर बेमियादी चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में बीते साल मानसून सीजन में खीर गंगा में भारी तबाही मचाई थी। नदी के जलागम क्षेत्र में भूधंसाव होने से पानी के साथ आया भारी मलबा धराली बाजार के दर्जनों होटलों, दुकानों और लोगों के घरों के साथ ही सेब के बागीचों में घुस गया था, जिससे यहां भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ के मलबे में करीब तीन दर्जन वाहन भी दबे थे और प्राचीन कल्प केदार मंदिर में भी भारी मलबा घुसने से नुकसान पहुंचा था। धराली के सचेंद्र, उमेश, जय भगवान, उपप्रधान सुशील पंवार आदि ने बताया कि खीरगंगा में जमा बीते साल की बाढ़ का मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। बीते साल मुख्यमंत्री राहत कोष से यमुनोत्री एवं गंगोत्री क्षेत्र के आपदाग्रस्त होटल कारोबारियों के लिए 53.30 लाख की सहायता स्वीकृत हुई थी, लेकिन यह अभी तक पीड़ितों को नहीं मिली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार हुई भारी बर्फबारी धराली के लिए खतरा पैदा कर सकती है। अब गर्मी में बर्फ पिघलने और बरसात में यदि खीर गंगा में फिर से उफान आया, तो पहले से जमा मलबे के कारण नदी बस्ती में घुस कर भारी तबाही मचा सकती है। नदी के जलागम क्षेत्र में झिंडा, खीरा व मैल्याणा क्षेत्र में भूधंसाव भी सक्रिय है। गंगोत्री हाईवे पर बनी तंग पुलिया हल्के से मलबे से ही चोक होने पर पानी गंगोत्री हाईवे और बाजार में घुस जाता है। इन हालात से भविष्य की तबाही को लेकर आशंकित ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर शीघ्र खीर गंगा में जमा मलबा साफ नहीं कराने पर सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने वाले दिन धराली में गंगोत्री हाईवे पर बेमियादी चक्काजाम शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धराली खीर गंगा में जमा मलबा हटाने के लिए आपदा मद से 54 लाख का प्रावधान कर सिंचाई विभाग से आगणन तैयार कराया था, लेकिन बजट नहीं आने के कारण मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
देवेंद्र पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed