फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उडरी लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

उडरी लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Thu, 02 May 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
उडरी लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
उत्तरकाशी। उडरी गांव के लिए बन रहे लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पीएमजीएसवाई विभाग ने करीब सवा छह किमी लंबे चूलीखेत-उडरी लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ किया था, लेकिन साढ़े पांच किमी तक निम्न गुणवत्ता के साथ आधी अधूरी सड़क बनाने के बाद विभाग ने काम बंद कर दिया है। यहां तक कि ठेकेदार ने भी अपनी सारी मशीनें आदि सामान निर्माण साइट से हटा दी हैं। वहीं सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का भी मुआवजा भी ग्रामीणों को नहीं दिया गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर प्रधान जयंती लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरण सिंह, किशन सिंह, होशियार सिंह, जय सिंह, राय सिंह, भगत सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed