{"_id":"5cc1ea96bdec2214367b9671","slug":"15562124419-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक चौबंद करें संबंधित विभाग - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक चौबंद करें संबंधित विभाग - डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा शुरू होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सात मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम आशीष चौहान ने कहा कि सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाएं समय रहते चाक चौबंद करने के साथ ही इस संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया। डीएम ने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, दूरसंचार आदि विभागों को सात मई से पहले दोनों धामों, यात्रा पड़ावों और यात्रा मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी पंकज भट्ट, एडीएम हेमंत वर्मा, बीआरओ के कमान अधिकारी यश श्रीवास्तव, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्त, ईई आरएस खत्री, बीएस पुंडीर एवं एसके गर्ग, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
अब जोशियाड़ा पुल से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी-केदारनाथ मोटर मार्ग पर स्थित जोशियाड़ा मोटर पुल की जर्जर हालत को देखते हुए डीएम ने पुल से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि हाल ही में आईआईटी बीएचयू के सर्वे के अनुसार यह पुल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही सुरक्षित है। ऐसे में अब पुल से सिर्फ दुपहिया एवं हल्के वाहनों की आवाजाही होगी। इसके लिए पुल के दोनों ओर बैरीकेटिंग लगाई जाए, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही तेखला-मनेरा-बड़ेथी बाईपास रोड से की जाएगी। नगर की ओर से भारी वाहनों को जोशियाड़ा बैराज से होकर बाहर निकाला जाएगा।