{"_id":"5cc1e9adbdec223c99277574","slug":"155621220813-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मलेरिया दिवस पर अपराजिता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मलेरिया दिवस पर अपराजिता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत अल्पाइन पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मलेरिया व डेंगू के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी छात्रों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी व अल्पाइन पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसडी सकलानी ने विश्व मलेरिया दिवस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अफ्रीकी, एशियाई व लैटिन अमेरिकी देशों में हर साल मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। वर्ष 2007 से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया दिवस मनाने की शुरूआत की। मलेरिया से ग्रस्त रोगी में आमतौर पर बुखार, थकान, उल्टी व सिरदर्द होता है। एडीज मच्छर काटने से डेंगू बीमारी फैलती है। उन्होंने कहा कि कुछ सुरक्षात्मक उपाय कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को गमले, कूलर, खाली बर्तनों आदि किसी भी स्थान में पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए। साथ ही समय-समय पर फॉगिंग व नालियों में दवाइयों का छिड़काव भी करना चाहिए। इसके अतिरिक्त मच्छरों के काटने से बचने के लिए शरीर को ढकना आदि उपाय भी करने चाहिए। वहीं जाड़ी संस्था के द्वारिका सेमवाल ने मच्छरों से बचने के लिए कई आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी बच्चों को स्कूल, घर व आसपड़ोस में स्वच्छता अभियान चलाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सतीश नौटियाल, मंजू कोठियाल, बबीता अहमद, ऐश्वर्य, अंशुमान, जतिन, सूर्यांश, वंशिका, निष्ठा, अनुष्का, आस्था, आदित्य, मानसी, रोहन आदि मौजूद रहे।