{"_id":"5cbf4052bdec22140a17742e","slug":"15560377836-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड की धीमी रफ्तार पड़ेगी यात्रा पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड की धीमी रफ्तार पड़ेगी यात्रा पर भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड के तहत चल रहे कार्यों की धीमी रफ्तार आगामी चारधाम यात्रा पर भारी पड़ सकती है। धरासू बैंड एवं बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन ट्रीटमेंट और धरासू से सिल्क्यारा बैंड के बीच चौड़ीकरण कार्य के चलते हाईवे बदहाल है।
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत जिले में यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिल्क्यारा बैंड के बीच व पोल गांव से पालीगाड़ के बीच सड़क चौड़ीकरण, सिल्क्यारा बैंड और पोल गांव की ओर से सुरंग निर्माण चल रहा है। गंगोत्री हाईवे पर नगुण से चिन्यालीसौड़ के बीच सड़क चौड़ीकरण व धरासू बैंड और बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन का ट्रीटमेंट चल रहा है। निर्माण कार्यों के चलते यहां पहाड़ों का कटान करने के साथ ही निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से हाईवे बदहाल हो गए हैं। कई जगह सड़क किनारे जमा मलबा साफ नहीं किए जाने से सड़क संकरी होने से यहां जाम लगने की आशंका है। इसके अलावा ऋषिकेश से चिन्यालीसौड़ के बीच भी जगह-जगह चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी हुई है।
आगामी सात मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। शुरूआती यात्रा सीजन में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं, जिससे शुरूआती सीजन में यहां ट्रैफिक का दबाव रहता है। शुरूआत में ही यदि जाम की समस्या आई, तो यात्रा शेड्यूल गड़बड़ाने से दिक्कत होगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरूआती दो माह चरम पर होती है। इस दौरान यदि ट्रैफिक प्रभावित हुआ, तो यात्रा ठप पड़ जाएगी।
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड के कार्य में लगी कंपनियों को तेज गति से कार्य करने को कहा गया है। मई में शुरू हो रहे यात्रा सीजन को देखते हुए निर्माण वाले हिस्सों में यात्रा मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान दिन के समय काम धीमा रखकर रात को तेजी से कराए जाएंगे।
कर्नल डी. पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल।