फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   संत निरंकारी मिशन के महिला संत समागम में दिया %परमात्मा एक है% का संदेश

संत निरंकारी मिशन के महिला संत समागम में दिया %परमात्मा एक है% का संदेश

Sun, 21 Apr 2019 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन के महिला संत समागम में दिया %परमात्मा एक है% का संदेश
उत्तरकाशी। संत निरंकारी मिशन के तहत बड़ेथी उत्तरकाशी स्थित सत्संग भवन में महिला संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें देहरादून से आयी मिशन की मुखी एवं ज्ञान प्रचारक पुष्पा बिष्ट ने सतगुरु माता सुदीक्षा के सत्य के संदेश महात्माओं में प्रसारित किए। उन्होंने जाति एवं धर्म के नाम पर समाज में व्याप्त अलगाव को दूर करने के लिए परमात्मा एक है की अवधारणा पर जोर दिया। युवा महात्माओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सभी धर्मों के भगवान एक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन की ओर से समय-समय पर संत समागम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञान प्रचारक पुष्पा बिष्ट ने कहा कि अपने पति, बच्चों और परिवार को धर्म के मार्ग पर लेकर चलने के कारण ही पत्नी को धर्मपत्नी का दर्जा दिया जाता है।
विज्ञापन

देहरादून से आयी प्रचारक महात्मा गीता भंडारी ने धर्म शास्त्रों के अनुसार मानव कल्याण एवं महिला उत्थान की बात कही। समागम के दौरान युवा महात्माओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सभी धर्मों के ईश्वर एक ही परमात्मा होने का संदेश दिया। समागम में उत्तरकाशी जनपद की भटवाड़ी, धनारी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, डुंडा एवं हीना ब्रांच से सैकड़ों की संख्या में महात्मा पहुंचे। समापन पर लंगर का आयोजन किया गया। आयोजन में मिशन के जिला संयोजक खिलानंद जोशी, जिले की सभी सातों ब्रांचों के मुखी एवं संगत के साथ ही सेवादल के शिक्षक राकेश जोगेला, सहसंचालिका लक्ष्मी कोहली, केंद्रीय ज्ञान प्रचारक राकेश बिजल्वाण, विवेकानंद नौटियाल आदि तमाम लोगों ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed