फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केदारकांठा शिखर पर आरोहण कर नन्हे पर्यटकों ने बनाया कीर्तिमान

केदारकांठा शिखर पर आरोहण कर नन्हे पर्यटकों ने बनाया कीर्तिमान

Tue, 16 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
केदारकांठा शिखर पर आरोहण कर नन्हे पर्यटकों ने बनाया कीर्तिमान
पुरोला (उत्तरकाशी)। सर्दियों में भीषण बर्फबारी के बाद अब मौसम खुशगवार होने पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। बीते दिनों बंगलूरू से आया पर्यटक दल केदारकांठा पहुंचा। मौसम की बेरुखी, समुद्र सतह से 12500 फीट की ऊंचाई और पूरा ट्रैक बर्फ से पटा होने के बावजूद इस दल में शामिल महज पांच से सात वर्ष के 13 नन्हें पर्यटकों ने भी केदारकांठा पहुंचकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों बंगलूरू से 26 सदस्यीय पर्यटक दल हिमालयन हाईकर्स ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से केदारकांठा की ट्रेकिंग पर पहुंचा। इस दल में 13 वयस्क पर्यटकों के साथ ही 13 नन्हें पर्यटक भी शामिल थे, जिनकी उम्र महज 5 से 7 वर्ष थी। समुद्र सतह से साढ़े बारह हजार फीट की ऊंचाई और ट्रैक बर्फ से पटा होने की वजह से एक बार तो इनके अभिभावकों ने बच्चों को सांकरी में ही छोड़ने का मन बनाया, लेकिन ट्रेकिंग एजेंसी के अनुभवी गाइड एवं पोर्टरों द्वारा भरोसा दिलाए जाने पर यह पर्यटक दल नन्हें पर्यटकों के साथ ही इस ट्रेक पर बढ़ा।
विज्ञापन

बीते 12 अप्रैल को यह दल सांकरी से सौड़ गांव होते हुए जूडा लेक पहुंचा। यहां एक रात विश्राम कर बच्चों को टैरोलीन ट्रैवर्स और रैपलिंग का अभ्यास कराया गया। अगले दिन यह दल बेस कैंप तक पहुंचा और 14 अप्रैल को नन्हें पर्यटकों के साथ इस दल ने केदारकांठा पहुंचने में सफलता हासिल की। पर्वतारोहण का दोहरा रोमांच देने वाले इस ट्रेक पर केदारकांठा पहुंचे इन पर्यटकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। बर्फ से लकदक इस क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच नन्हें पर्यटकों के केदारकांठा पहुंचने पर हर कोई हैरानी जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स--------------------

पहली बार केदारकांठा पहुंचे इतनी कम उम्र के बच्चे
उत्तरकाशी। नन्हें पर्यटकों को केदारकांठा तक ले जाने वाले हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने बताया कि समुद्र सतह से साढ़े बारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकांठा पर्यटकों को ट्रेकिंग के साथ पर्वतारोहण का दोहरा रोमांच देता है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि महज 5 से 7 वर्ष आयु के बच्चों ने इस शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है। उन्होंने बताया कि सौड़ गांव में ठहराव के दौरान इन पर्यटकों का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इन पर्यटकों ने यहां स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed