फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए प्रवेश उत्सव

सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए प्रवेश उत्सव

Tue, 16 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए प्रवेश उत्सव
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़/बड़कोट/पुरोला। सरकारी विद्यालयों में कम होती छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने लोगों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार का भरोसा दिलाते हुए अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की।
विज्ञापन

भटवाड़ी प्रखंड के राइंका गंगोरी में प्रवेश उत्सव के दौरान प्रधानाचार्य राजपाल पंवार ने विद्यालय में संचालित एनएसएस, एनसीसी आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र में विद्यालय में 25 नए प्रवेश हुए हैं। बड़कोट के बालिका इंटर कालेज में नवीन सत्र में 43 छात्राओं को प्रवेश दिया गया। इस मौके पर बड़कोट डायट में तैनात प्रवक्ता उमेश ध्यानी ने अपनी बेटी का दाखिला कक्षा छह में कराकर अन्य शिक्षकों और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ के सूरी हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को प्रवेश दिलाने की अपील की। वर्तमान सत्र में यहां छात्रसंख्या 19 से बढ़कर 25 हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी सीएस चौहान आदि मौजूद रहे। गुंदियाटगावं इंटर कालेज के शिक्षकों ने नागझाला, मोल्टाड़ी, रामा आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed