फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मनेरी बैराज के गेट खोलकर छोड़ा पानी

मनेरी बैराज के गेट खोलकर छोड़ा पानी

Sun, 14 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मनेरी बैराज के गेट खोलकर छोड़ा पानी
उत्तरकाशी। जनपद में तापमान बढ़ने के साथ ही जलागम क्षेत्र में नई बर्फ पिघलने से गंगा भागीरथी में पानी बढ़ने लग गया है। मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना के तिलोथ विद्युत गृह में उत्पादन पर लगी दो टरबाइनों की जरूरत से ज्यादा पानी आने पर रविवार को मनेरी बैराज के गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा। साथ ही स्टेज टू परियोजना के धरासू विद्युतगृह में भी सिर्फ एक टरबाइन ही उत्पादन पर लगी होने के कारण जोशियाड़ा बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

मार्च अंत में जहां गंगा भागीरथी में 50 क्यूमेक्स पानी था, वहीं अब 80 से 85 क्यूमेक्स पानी बह रहा है। आजकल 90 मेगावाट की मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना के तिलोथ विद्युत गृह में एक टरबाइन को बदलने का काम चलने के कारण दो मशीनें ही उत्पादन पर लगी हैं। इन मशीनों से जरूरत से ज्यादा पानी गंगा भागीरथी में आने पर रविवार सुबह मनेरी बैराज के गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा, जबकि 304 मेगावाट की मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना में भी 76-76 मेगावाट की दो टरबाइनें अनुरक्षण पर होने और रविवार को तीसरी टरबाइन को मरम्मत के लिए खोले जाने से यहां भी सिर्फ एक टरबाइन से ही उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

धरासू पावर हाउस में 76 मेगावाट की एक टरबाइन केे लिए 35.5 क्यूमेक्स पानी की जरूरत होने के कारण गंगा भागीरथी में आ रहे पानी को जोशियाड़ा बैराज के गेट खोलकर छोड़ना पड़ रहा है। जोशियाड़ा बैराज पर तैनात एई उदय गुप्ता ने स्वीकारा कि गर्मी के साथ गंगा भागीरथी में पानी बढ़ने लगा है। रविवार को मनेरी बैराज से पानी छोड़ने और धरासू विद्युत गृह में एक टरबाइन को मरम्मत पर डालने के कारण अतिरिक्त पानी को बैराज से छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पहले जोशियाड़ा से धरासू के बीच लोगों को सतर्क रहने के लिए सायरन बनाकर अलर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मशीनें उत्पादन के लिए तैयार होने पर गंगा भागीरथी में आ रहे अधिक पानी को विद्युत उत्पादन के प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed