फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एसबीआई में स्टाफ की कमी पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

एसबीआई में स्टाफ की कमी पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Wed, 03 Apr 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई में स्टाफ की कमी पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
चिन्यालीसौड़। भारतीय स्टेट बैंक की चिन्यालीसौड़ शाखा में कर्मचारियों की कमी के चलते आम जनता को हो रही परेशानी पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। चिन्यालीसौड़, सुलीठांग, पीपलमंडी आदि क्षेत्रों के व्यापारियों ने बताया कि ब्लॉक की मुख्य शाखा में प्रतिदिन सैंकड़ों ग्रामीण व व्यापारी लेनदेन आदि कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्टॉफ की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ताओं में बैंक प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है। इस दौरान उन्होंने एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, अमित सकलानी, दरमियान सिंह रावत, मदनलाल बिजल्वाण, सूरज डंगवाल, सुमन रावत, जसवीर चौहान, ओमप्रकाश सेमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed