फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान

Wed, 03 Apr 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली में खूब भीड़ उमड़ी। रैली में शामिल भाजपा नेताओं ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में मात्र भाजपा ने ही महिला उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में उतारा है, जबकि महिला सशक्तिकरण व संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपनी कई वरिष्ठ महिला नेत्रियों को दरकिनार कर दिया, जो कांग्रेस पार्टी के असल चरित्र को दर्शाता है। टिहरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि भाजपा ने लगातार तीन बार उन्हें अवसर देकर उत्तराखंड की सभी महिलाओं का सम्मान किया है। उत्तराखंड से वह इकलौती महिला उम्मीदवार हैं। ऐसे में क्षेत्र की सभी महिलाओं को भी भाजपा की नीतियों का सम्मान करते हुए पार्टी को भारी मतों से जीत दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed