{"_id":"5ca380c9bdec2214623095ce","slug":"155421928910-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह आम चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव है - विजय बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह आम चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव है - विजय बहुगुणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा महायज्ञ है। इसके नतीजों को लेकर दुनिया भर की विदेशी ताकतें भी नजरें गढ़ाए बैठी हैं। ऐसे में सभी लोगों को समझना चाहिए कि कमजोर सरकार चुनने से देश का भला नहीं हो सकेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को चुनकर वह भारत को विश्व शक्ति बनाने में योगदान कर सकते हैं।
भाजपा के चुनावी अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को पूर्व सीएम ने बड़कोट नगर क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान मुख्य बाजार में जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल समुद्र है, यहां जो जितना अच्छा तैरेगा, उसे उतना ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाजपा की इसी विचारधारा के कारण एक चाय वाला आज देश का प्रधानमंत्री बना है। जबकि दूध बेचने वाले व्यक्ति को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके विपरीत अन्य राजनीतिक दलों में सेवा भाव व मेहनत से अधिक परिवारवाद को महत्व दिया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा ने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान और सम्मान दिलाया है। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश को कमजोर कर दिया था। ऐसे में सभी को समझना चाहिए कि कमजोर सरकार चुनकर देश व जनता का विकास नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान यमुनोत्री विधायक केदार रावत, राजपुर विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, श्याम डोभाल, शशिमोहन राणा, मालचंद, आंनद राणा, नारायण सिंह चौहान, राजेश जुवांठा, रमेश चौहान, राजेंद्र गैरोला, जगवीर भंडारी, संदीप राणा आदि भी मौजूद रहे।