फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मोदी को वोट देने का जनता बना चुकी है मन

मोदी को वोट देने का जनता बना चुकी है मन

Mon, 01 Apr 2019 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
मोदी को वोट देने का जनता बना चुकी है मन
उत्तरकाशी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने लोकसभा चुनावों में स्थानीय मुद्दों का कोई स्थान नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की सरकार का गठन करने के लिए है। स्थानीय मुद्दों को उठाने व उनका निस्तारण करने के लिए संविधान ने विधानसभा, निकाय व पंचायत चुनावों की व्यवस्था की है। इसलिए जनता को राष्ट्रीय मुद्दों को केंद्र में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों आदि मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की है, जिसके फलस्वरूप आज हर कहीं भाजपा मजबूत स्थिति में है। जनता के रुख से स्पष्ट है कि भाजपा प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के साथ ही पूरे देश में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में देश की आर्थिकी, रक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, कृषि, विदेश नीति आदि क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है। स्थानीय स्तर के मुद्दों के लिए संविधान ने विधानसभा, निकाय व पंचायत चुनावों की व्यवस्था की है। हालांकि जनता की जरूरतों को लेकर पार्टी ने विगत दिनों पूरे देश में संकल्प पत्र अभियान चलाया था, जिसमें उजागर हुई प्रमुख मांगों व समस्याओं को पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। जिन्हें केंद्र में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तीन अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, कैलाश पंत, नेमचंद चंदोक, श्याम डोभाल, हरीश डंगवाल, हरीश सेमवाल, विजयपाल मखलोगा, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed