फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दुपहिया वाहन खड्ड में गिरने से एक घायल

दुपहिया वाहन खड्ड में गिरने से एक घायल

Sun, 31 Mar 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
दुपहिया वाहन खड्ड में गिरने से एक घायल
चिन्यालीसौड़। बनचौरा में एक दुपहिया वाहन खड्ड में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा में कोई चिकित्सक नहीं होने पर घायल को टैक्सी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

बनचौरा निवासी महेश पुत्र वीरपाल रविवार को अपने दुपहिया वाहन से चिन्यालीसौड़ से बनचौरा जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे उसका वाहन बनचौरा बाजार से करीब आधा किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर गहरे खड्ड में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खड्ड से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचाया। यहां बीते चार माह से चिकित्सक नहीं होने के कारण घायल को उपचार नहीं मिल पाया और उसे टैक्सी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। शंभू प्रसाद जोशी, रणवीर चौहान, चैन सिंह महर, किशन सिंह पंवार आदि ने क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में चार माह से कोई चिकित्सक नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने मौके से ही दूरभाष पर एसडीएम को स्थिति से अवगत कराते हुए यहां शीघ्र चिकित्सक तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed