फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गर्मियों की दस्तक के साथ दावानल की घटना शुरू

गर्मियों की दस्तक के साथ दावानल की घटना शुरू

Sun, 31 Mar 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों की दस्तक के साथ दावानल की घटना शुरू
नौगांव। प्रखंड के मुगरसंती रेंज में जंगल में आग लगने का ताजा मामला प्रकाश में आया है। जहां रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। हालांकि वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को बेकाबू होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी कन्हैया बेलवाल ने बताया कि मुगरसंती रेंज के खुशिया बीट क्षेत्र के जंगलों में आग लगी थी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जहां आग फैलने तथा वन संपदा को नुकसान पहुंचने से पहले ही उसे बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई अच्छी बर्फबारी तथा वन विभाग द्वारा चलाए गए कंट्रोल बर्निंग अभियान के चलते फिलहाल खतरा कम ही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग लगने की घटना पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed