फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिक्षा का बाजारीकरण करने पर विद्यालय प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण

शिक्षा का बाजारीकरण करने पर विद्यालय प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 30 Mar 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा का बाजारीकरण करने पर विद्यालय प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। नगर के एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को जबरन एक दुकान विशेष से कॉपी किताब खरीदने का फरमान जारी करने पर अभिभावकों व व्यापारियों ने रोष जताया है। आक्रोशित लोगों ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों को नगर स्थित एक दुकान विशेष से पुस्तकें व कॉपियां खरीदने का फरमान जारी किया है। आलम यह है कि पुस्तक विक्रेता ने नियमों का उल्लंघन करते हुए कॉपियों पर विद्यालय का लोगो भी छपवाया है। जिसे लेकर अभिभावकों व स्थानीय व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए शनिवार को एसडीएम व खंड शिक्षाधिकारी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन की मिलीभगत के चलते ही पुस्तक विक्रेता ने लोगो युक्त कॉपियां छपवाई हैं और इन्हें महंगे दामों पर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन भी लगातार उसी दुकान से कॉपी किताब खरीदने का दबाव बना रहा है। जिससे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में रोष है। उन्होंने एसडीएम एवं शिक्षा विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है। विरोध जताने वालों में अवधेश बिजल्वाण, विरेंद्र चौहान, प्रवीन कंडियाल, गिरीश पंवार, राजीव शर्मा, अमींद्र रावत आदि शामिल रहे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी चतर सिंह चौहान ने कहा कि कॉपियों पर विद्यालय का लोगो छपवाना नियम विरुद्ध है। मामले में जांच की जा रही है और प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed