फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो चालू होगी लोहारीनाग-पाला परियोजना - प्रीतम सिंह

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो चालू होगी लोहारीनाग-पाला परियोजना - प्रीतम सिंह

Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो चालू होगी लोहारीनाग-पाला परियोजना - प्रीतम सिंह

विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को जिले की गंगा घाटी में जनसंपर्क, रोड शो और जनसभाएं कर मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को विकास करने में पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वे लोहारीनाग-पाला जल विद्युत परियोजना को दोबारा शुरू कराएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को ब्रह्मखाल बाजार, धरासू बैंड, बड़ेथी आदि स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए चिन्यालीसौड़ पहुंचकर नुक्कड़ सभा की। उन्होंने जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद डुंडा एवं भटवाड़ी में भी उन्होंने चुनावी सभाएं संबोधित कीं। पहाड़ के गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी। उत्तरकाशी नगर में रोड शो कर उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में भी जनता का साथ मिला तो कांग्रेस पार्टी के एजेंडे के तहत गरीब परिवारों के खातों में सालाना 72 हजार रुपये की न्यूनतम आय दी जाएगी। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, संजय डोभाल, मनमोहन शाह, शूरवीर रांगड़, मनोरमा रमोला, राजेंद्र पंवार, दिनेश गौड़, जितेंद्र पंवार, दिवाकर भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, मनोज राणा आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed