फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गोपालमणि ने जनता से मांगा सहयोग

गोपालमणि ने जनता से मांगा सहयोग

Thu, 28 Mar 2019 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
गोपालमणि ने जनता से मांगा सहयोग
बड़कोट। टिहरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में कूदे कथा वाचक गोपालमणि ने जनता से गो रक्षा के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए उन्हें संसद पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गोपालमणि ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने देश के 676 जिलों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया था, लेकिन लाखों गो भक्तों की मांग के बावजूद सरकार द्वारा इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। गोपालमणि ने कहा कि गो कथा के आयोजन के दौरान सैकड़ों लोग उनका फूल मालाओं से स्वागत करते थे, लेकिन आज जब वह गो रक्षा के उद्देश्य से राजनीति में उतरे हैं तो जनता ने उनसे दूरी बना ली है। कथा वक्ता के समर्थन में आए धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि गोपालमणि ने गो रक्षा आंदोलन चलाकर पूरे देश में धर्म की ध्वजा को फहराया है। इसलिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से बचते हुए उन्हें वोटों से विजयी बनाना चाहिए। इस मौके पर शूरवीर चौहान, कपिल देव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed