फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मतदान के लिए जाना पड़ेगा मीलों दूर

मतदान के लिए जाना पड़ेगा मीलों दूर

Thu, 28 Mar 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए जाना पड़ेगा मीलों दूर
उत्तरकाशी। टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीमांत जनपद उत्तरकाशी में उपला टकनौर के चार गांवों के ग्रामीणों को मतदान के लिए 90 से 120 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। आजकल हिमाच्छादित गंगोत्री धाम समेत मुखबा, धराली, हर्षिल और बगोरी गांव वीरान पड़े हैं। इन गांवों के बाशिंदे सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान ही गांवों में पहुंचेंगे। ऐसे में 11 अप्रैल को इन पोलिंग बूथों पर मतदान प्रतिशत कम रहने का अंदेशा है।
विज्ञापन

गंगोत्री में 141, गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में 789, हर्षिल में 109, बगोरी में 771 तथा धराली में 522 मतदाता हैं। इन गांवों के ग्रामीण हर बार गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद सर्दियों में जिला मुख्यालय और आसपास के अपने डेरों में आ जाते हैं और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर ही गांवों को लौटते हैं। पिछले चुनाव में सूची में दो हजार से अधिक मतदाता होने के बावजूद यहां महज 730 वोट पड़े थे।
विज्ञापन

इस बार हिमपात के चलते इन गांवों से बर्फ अभी तक पिघली नहीं है और यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री धाम के कपाट सात मई को खुलने हैं और लोकसभा चुनाव में मतदान 11 अप्रैल को होना है। इस हाल में आगामी 11 अप्रैल को मतदान करने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय से अपने पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए 90 से 120 किमी तक दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगोरी गांव के प्रधान भवान सिंह, धराली निवासी जय भगवान पंवार आदि ग्रामीणों ने बताया कि मूल गांवों की वोटर लिस्ट से नाम कटने के डर से ग्रामीण निचले इलाकों में अपने घर वाले पोलिंग बूथों पर भी अपना नाम दर्ज नहीं कराते। प्रशासन को इन मतदाताओं के लिए प्रवास स्थल वाले क्षेत्रों में ही अलग से मतदान की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed